Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे भारत देश में आक्रोश है हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लेने की मांग कर रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के 48 घंटे के भीतर भारत में अरब सागर में दुश्मनों को कड़ा संदेश देते हुए गुरुवार को जंगी जहाज आईएनएस सूरत से मिसाइल परीक्षण किया। वहीं भारत के एक्शन से पाकिस्तान आर्मी में खौफ दिख रहा है। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान सेना के कई ऑफिसर ने अपने परिवारों को प्राइवेट एयरपोर्ट से ब्रिटेन और न्यू जर्सी भेजा है।
भारत के एक्शन से पाकिस्तानी सेना में खौफ
आईएनएस विक्रांत पर मिग-29 के फाइटर जेट और अटैक करने वाले हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। पाकिस्तान अरब सागर में फायरिंग ड्रिल शुरू की तो जवाब में भारतीय नौसेना ने एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत को समंदर में उतार दिया। वहीं पहलगाम हमले के बाद स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे इस दौरान उनके साथ सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
सिंधु जल समझौते को भारत ने किया निलंबित
पाकिस्तान पर एक्शन लेते हुए केंद्र सरकार ने पड़ोसी मुल्क के साथ सिंधु जल समझौते को निलंबित कर दिया। अटारी बॉर्डर से आवाज आई बंद कर दी गई पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा को कैंसिल कर दिया गया और 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा गया है।
Read More-CSK फैन ने की शर्मनाक हरकत! किया देश विरोधी काम? पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा है मामला
