Homeदेशपरिवार के साथ घुटनों से चलकर SDM ऑफिस पहुंचा किसान, लगाई फरियाद,...

परिवार के साथ घुटनों से चलकर SDM ऑफिस पहुंचा किसान, लगाई फरियाद, वीडियो वायरल

-

MP News: मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक बहुत ही भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है जहां पर एक किसान परिवार एसडीएम से मदद की गुहार लगाने के लिए घुटनों के बल चलकर एसडीम ऑफिस तक पहुंचा है। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। किसान एसडीएम से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे पड़ोसी किसानों ने मेरे खेत में जाने का रास्ता रोक दिया है।

परिवार के साथ घुटनों के बल एसडीम ऑफिस पहुंच किसान

किसान लक्ष्मण ने बताया कि मेरे पड़ोसी किसानों ने मेरे खेत में जाने का रास्ता रोक दिया है इससे मैं खेत में नहीं जा पा रहा हूं। फसल दो माह से मेरे खेत में पड़ी है इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन दिया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है। वो बहुत गरीब हैं और उसके पास केस लड़ने के लिए भी पैसे नहीं है और उसने इस बारे में भी अपने एसडीएम को दिए आवेदन में जिक्र किया है।

एसडीएम ने दिया हरसंभव मदद देने का आश्वासन

वहीं एसडीएम चन्द्रावत ने बताया कि संबंध किस लक्ष्मण का रास्ते को लेकर पड़ोसी किसानों से विवाद था, लक्ष्मण सिविल कोर्ट में केस हार गया है इसीलिए सीधे इस मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती ‌। लक्ष्मण की मदद करने और मानवता के नाते तहसीलदार और पटवारी को मौके पर भेज कर उसकी हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

Read More-शादी के 6 महीने बाद प्रेग्नेंट है सोनाक्षी सिन्हा? खुद बताई सच्चाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts