Monday, February 2, 2026
Homeदेश'मुझे मेरी बहू ने...' ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर...

‘मुझे मेरी बहू ने…’ ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी के ससुर हुए भावुक

करनाल सोफिया कुरैशी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग में भाग लेने के बाद उनके ससुर गौसाब बागेवाडी़ का बड़ा बयान सामने आया है।

-

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद जहां देश में हर कोई सेना की बहादुरी को सलाम कर रहा है तो दूसरी तरफ पहलगाम आतंकी हमला का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’, पर प्रेस ब्रीफिंग करने वाली दो महिला सैन्य अफसर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।गुजरात के वड़ोदरा की रहने वाली सोफिया कुरैशी भारतीय थलसेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं. वह सिग्नल कोर में हैं। 17 साल की उम्र में सोफिया कुरैशी सेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 1999 में शामिल हुईं थीं। करनाल सोफिया कुरैशी की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की मीडिया ब्रीफिंग में भाग लेने के बाद उनके ससुर गौसाब बागेवाडी़ का बड़ा बयान सामने आया है।

बहू की तारीफ करते हुए भावुक हुए सोफिया के ससुर

कर्नाटक के बेलगावी जिले के कोन्नूर गांव से ताल्लुक रखने गौसाब साहब ने कहा “मेरी बहू ने मुझे गौरवान्वित किया वह करीब 6 महीने पहले गांव आई थी आज गांव के लोग मुझे मिलकर बधाई दे रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं। मैंने अपने बेटे से बात की जो खुद भारतीय सेना में अधिकारी हैं तो उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि उसे लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।” उन्होंने बताया कि गांव भर में जश्न का माहौल है और पूरे परिवार को उन पर गर्व है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत ध्वस्त किए थे आतंकियों के 9 ठिकाने

आपको बता दें 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई। जिसका बदला लेते हुए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसके तहत पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी किसी राजनेता या पुरुष जनरल ने नहीं बल्कि दो महिला सैन्य अधिकारियों ने साझा की थी। जिनका नाम करनाल सोफिया कुरैशी और विग कमांडर व्योमिका सिंह था।

Read More-पाकिस्तान से तनाव के बीच मुनव्वर फारूकी ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, तुरंत ही हो गया वायरल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts