WFI Chief Sanjay Singh: भारती कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष बना दिया गया है।भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को बनाया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह वाराणसी के रहने वाले हैं। संजय सिंह को कुश्ती महासंघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी पहलवान काफी नाराज हुए हैं। साक्षी मलिक ने संजय सिंह की जीत पर नाराजगी जाहिर करते हुए का ऐलान कर दिया है। वही संजय सिंह की जीत को लेकर कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है।
बृजभूषण शरण सिंह ने दी अपनी प्रतिक्रिया
अपने करीबी की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि,”जीत का श्रेय इस देश के पहलवानों को है और रेसलिंग फेडरेशन से जुड़े हुए जो अध्यक्ष हैं और सेक्रेटरी हैं उनको है। अध्यक्ष चेंज हो गया है और आगे की गतिविध को आगे बढ़ाएंगे और आरोपों पर उन्होंने कहा कि वह न्यायपालिका में विचाराधीन है। मुझे उम्मीद है कि नए महासंघ के गठन के बाद कुश्ती प्रतियोगिताएँ फिर से शुरू होंगी।”
हम राजनीति का जवाब राजनीति से देंगे
वही कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बनाए जाने पर संजय सिंह ने कहा कि,”यह देश के हजारों पहलवानों की जीत है। जिन्हें पिछले 7 से 8 महीने में नुकसान उठाना पड़ा है। हम राजनीति का जवाब राजनीति और कुश्ती का जवाब कुश्ती से देंगे। कुश्ती के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे,जिनका कुश्ती करनी है वह कुश्ती कर रहे हैं जो राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति करें।”
