महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की पीड़ित पत्नी ने अपने पुराने परिचित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ रेप किया गया, उसे ब्लैकमेल किया गया और धर्म बदलने का दबाव बनाया गया। यह मामला करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
नशीला पदार्थ देकर रेप का आरोप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि फरवरी 2025 में एक युवक ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया। आरोप है कि उसने महिला को एक होटल में बुलाया और नशीला पदार्थ मिलाकर पेय पिला दिया। महिला का दावा है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी फोटो व वीडियो भी बना ली गईं। आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो के जरिए उसे धमकाया गया और उससे लाखों रुपये वसूले गए।
In Nagpur, a married woman accused redical Islamists Ayaz Madar and Amir Sheikh of calling her to a hotel,
giving her an intoxicating substance, blackmailing her, demanding ₹300,000, and pressuring her to convert her religion.
Following her complaint, the police arrested… pic.twitter.com/QA3DogDrli
— सकल हिंदू समाज मुंबई 🚩 (@Sakalhindu_) June 15, 2026
धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का भी आरोप
पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। शिकायत के मुताबिक, आरोपी उसे कुछ लोगों के पास ले गया, जहां कुछ धार्मिक रस्में कराई गईं और कहा गया कि उसका धर्म बदल दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं की है।
दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी
पीड़ित महिला की शिकायत के बाद नागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read More-खान सर-रोशन आनंद विवाद में कूदे Alakh Pandey, बोले- ‘सच सामने आए, लेकिन हम खान सर के..’
