Homeदुनियाहैवान पति ने पत्नी को मारकर किए 224 टुकड़े, पालतू जानवरों को...

हैवान पति ने पत्नी को मारकर किए 224 टुकड़े, पालतू जानवरों को वॉशिंग मशीन- माइक्रोवेव में डालकर मारा!

पत्नी के सभी पालतू जानवरों को उसने वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव में डालकर मार डाला। अपना गुनाह छुपाने के लिए हैवान पति ने पुलिस के सामने अपनी पत्नी पर ही उसे मारने का आरोप लगाया।

-

UK Crime News: ब्रिटेन के लिंकनशायर में इतनी खौफनाक घटना सामने आई है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। जहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी के 224 टुकड़े किए और नदी में बहा दिया। इतना ही नहीं पत्नी के सभी पालतू जानवरों को उसने वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव में डालकर मार डाला। अपना गुनाह छुपाने के लिए हैवान पति ने पुलिस के सामने अपनी पत्नी पर ही उसे मारने का आरोप लगाया।

बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या

एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी पति निकोलस मेटसन अपनी पत्नी होली ब्रैमली को मार डाला और उसके 224 टुकड़े कर दिए। होली और मेटशन की शादी 16 महीने पहले हुई थी। होली अपने पति से अलग होना चाहती थी लेकिन उससे पहले ही उसके हैवान पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है मेटसन ने बेडरूम में होली को चाकू मारा फिर बाथरूम में ले जाकर बॉडी के 200 से ज्यादा टुकड़े कर दिए और फिर ऑनलाइन प्लास्टिक बैग खरीदा और उसमें बॉडी के टुकड़े भरकर नदी में फेंक दिए।

पत्नी के पालतू जानवरों को भी उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक वह अपनी पत्नी के पालतू जानवरों को भी मार देता था। जब भी वह अपनी पत्नी होली को सजा देने के बारे में सोचता था या उसे परेशान करना चाहता था तो वह उसके Pets को मार डालता था। मेटसन ने होली के डॉगी को वॉशिंग मशीन में डालकर मार डाला उसके अलावा होली ने एक चूहा पाला उसको भी माइक्रोवेव में डालकर मौत के घाट उतार दिया। खरगोश को भी मारना चाहता था उसे बचाने के लिए होली एक बार पुलिस स्टेशन तक गई थी।

Read more-IPL के मैच में खूबसूरत लड़की पर फिदा हो गए थे श्रेयस अय्यर, स्टेडियम में ही कर दिया था हाय और फिर…

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts