Monday, February 2, 2026
HomeखेलIPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर होंगे MS Dhoni? सामने...

IPL 2024: हैदराबाद के खिलाफ मैच से बाहर होंगे MS Dhoni? सामने आई बड़ी अपडेट

-

IPL 2024: क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों का आनंद ले रहे। आईपीएल 2024 में 42 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हैदराबाद के खिलाफ मैच से महेंद्र सिंह धोनी बाहर हो सकते हैं। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बहुत ही बड़ी अपडेट सामने आई है।

अगला मैच नहीं खेलेंगे धोनी?

आपको बता दे कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि वह चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मैच से बाहर हो सकते हैं। क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान से बाहर गए तब उन्हें लंगड़ाते हुए देखा गया था। महेंद्र सिंह धोनी को चलने में दिक्कत लग रही थी। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

बल्लेबाजी से दिखाया था कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक आईपीएल 2024 के तीन मैच खेले हैं। जिसमें उन्हें सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका मिला था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से तीन छक्के और चार चौके देखने को मिले थे।

Read More-लखनऊ के सामने होगी बेंगलुरु की चुनौती, जानें किस टीम का रहा है पलड़ा भारी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts