LSG vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग का 15 वा मुकाबला आज 2 अप्रैल को खेला जाएगा। आज 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से होने जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होने वाले मैच को देखने के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। लेकिन लखनऊ के खिलाफ बेंगलुरु का पलड़ा हमेशा ही भारी रहा है। आईए जानते हैं हेड टू हेड रिकॉर्ड…
बेंगलुरु या लखनऊ किसका पलड़ा भारी?
आपको बता दे कि लखनऊ सुपर जाइंट्स अपना तीसरा आईपीएल सीजन खेल रही है। जिसमें अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चार बार आमना सामना हुआ है। जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन बार हराया है। जबकि एक बार लखनऊ सुपर जायंट्स को भी बेंगलुरु के खिलाफ मैच में जीत मिली थी। अगर हम पिछले मैच की बात करें तो लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। जिस कारण अभी तक बेंगलुरु लखनऊ पर हावी रही है।
With fresh memories of last year’s intense #RCBvLSG game, @RCBTweets Head Coach Andy Flower is on the other side, up against familiar faces 😎
As the two sides face each other tonight, Andy Flower tells us what’s in store 👌👌 – By @RajalArora #TATAIPL pic.twitter.com/O7OBHZ3b12
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2024
कहां होगा मैच?
लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
Read More-हार्दिक की हूटिंग कर रहे थे फैंस, रोहित ने इशारा कर क्राउड को किया शांत
