Team India: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से स्क्वायड का ऐलान कर दिया गया है जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी का टूर्नामेंट खेलने जाने वाली है। जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम की उप कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दे कि चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार यशस्वी जायसवाल को मौका मिला है। इसके बाद यशस्वी जायसवाल को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है।
यशस्वी को लेकर कप्तान ने क्या दिया जवाब?
प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया था। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कई सवालों के जवाब भी दिए थे। रोहित शर्मा से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के चैंपियंस ट्रॉफी में सिलेक्शन को लेकर पूछा गया तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा “यशस्वी की क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के लिए चुना गया है।” यशस्वी जायसवाल को मैनेजमेंट ने बैकअप ओपनर के रूप में मौका दिया है।
T20 और टेस्ट में दिखा चुके दम
यशस्वी जायसवाल ने अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट और वनडे मैच खेला है। जहां पर यशस्वी जयसवाल ने इंडिया के लिए 19 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 1798 रन बनाए हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए 23 अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच का भी हिस्सा रह हो चुके हैं। यशस्वी जायसवाल ने 723 रन अंतरराष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में बने हैं। हालांकि अभी तक उन्हें एक भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
Read More-रिंकू सिंह ने कराया गृह प्रवेश, अलीगढ़ में बांटे पैसे? वायरल हो रहा वीडियो
