Royal Challengers Bangaluru: आईपीएल 2024 से में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत इस सीजन बहुत ही खराब रही थी और टीम आईपीएल 2024 की क्वालीफायर की रेस से लगभग बाहर हो चुकी थी। लेकिन फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने कम बैक से लोगों के होश उड़ा दिए और प्ले ऑफ में पहुंच गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मैच खेला गया है। जिसमें एक बार फिर से आरसीबी के करोड़ों फैंस का दिल टूट गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का वीडियो
एक बार फिर से आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों का फाइनल खेलने का सपना टूट गया है। एलिमिनेटर मैच हारने के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का वीडियो सोशल मीडिया पर आईपीएल ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में आरसीबी के खिलाड़ी बहुत ही निराश दिखाई दे रहे हैं पर उनके चेहरे पर फाइनल की रेस से बाहर होने का दुख साफ नजर आ रहा है। आरसीबी के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद और भी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं।
Unfortunately, sport is not a fairytale and our remarkable run in #IPL2024 came to an end. Virat Kohli, Faf du Plessis and Dinesh Karthik express their emotions and thank fans for their unwavering support. ❤️#PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/FYygVD3UiC
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 23, 2024
कोहली ने फैंस को कहा धन्यवाद
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में आरसीबी के स्टार विराट कोहली पूरे सीजन में प्रदर्शन को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली कहते हैं कि “हर सीजन हमें फैंस से भरपूर प्यार और सपोर्ट देखने को मिलता है। इस सीजन भी वैसा ही रहा। हम बहुत थैंकफुल हैं कि इतना प्यार फैंस से मिल रहा है। इतनी बड़ी संख्या सपोर्ट मिला, सिर्फ बेंगलूरु ही नहीं बल्कि पूरे देश में जहां भी हम खेले। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद इतना सहयोग करने के लिए।”
Read More-RCB की हार के बाद दुखी हुए AB De Villiers, कमेंट्री बॉक्स में ही हो गए रुआंसे
