Sunday, February 1, 2026
Homeखेलटीम इंडिया के लिए नंबर 6 पर खेलने का ये खिलाड़ी है...

टीम इंडिया के लिए नंबर 6 पर खेलने का ये खिलाड़ी है हकदार! अकेले दम पर पलट सकता है मैच

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जहां पर नंबर 6 पर नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का मौका मिला। लेकिन नंबर 6 पर टीम इंडिया में यह बल्लेबाज खेलने का हकदार है।

-

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था जिस कारण इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी जिसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच में इंग्लैंड को हरा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया जहां पर नंबर 6 पर नीतीश कुमार रेड्डी को खेलने का मौका मिला। लेकिन नंबर 6 पर टीम इंडिया में यह बल्लेबाज खेलने का हकदार है।

नंबर 6 पर इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका?

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक दोनों टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया लेकिन ध्रुव जुरेल नंबर 6 पर बल्लेबाजी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। क्योंकि अभी तक टीम इंडिया को नंबर 6 का बेहतरीन बल्लेबाज नहीं मिल पाया है। लेकिन ध्रुव जुरेल निचले क्रम पर उतारकर भारतीय टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। ध्रुव जुरेल के पास बड़ी पारी खेलने की क्षमता है और वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं।

खेले हैं सिर्फ चार टेस्ट मैच

ध्रुव जुरेल को अभी तक टीम इंडिया के लिए सिर्फ चार टेस्ट मैच खेलने का ही मौका मिला है। जिसमें ध्रुव जुरेल ने 202 रन बनाए हैं। पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने 90 रन की शानदार पारी खेली थी और अकेले दम पर टीम इंडिया को मैच जिताया था। ध्रुव जुरेल नंबर 6 पर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

Read More-इंडिया जान चुका है…आरजे महवश के साथ रिलेशनशिप में है युजवेंद्र चहल, खुद किया कंफर्म!

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts