Ind vs Afg 3rd T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज की शुरुआती दोनों T20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच के बाद दूसरे मैच में अफगानिस्तान को हराकर भारतीय टीम पहले ही T20 सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम तीन मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। भारत और अफगानिस्तान का तीसरा T20 मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा।
बेंगलुरु में होगा तीसरा T20 मैच
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच T20 सीरीज का आखिरी T20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बीच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। इस समय भारतीय टीम के बल्लेबाज शानदार लय में चल रहे हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के लिए लक्ष्य का बचाव करना बहुत ही मुश्किल होता है।
बेंगलुरु में ऐसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 7 T20 मैच खेले हैं। जिसमें टीम इंडिया ने तीन मैचों में शानदार जीत की है तो भारतीय टीम को 3 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। एक मैच पर बेनतीजा रहा था। भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि टीम इंडिया अफगानिस्तान पर क्लीन स्वीप कर देगी।
Read More-चोटिल होने के कारण T20 सीरीज से बाहर हुआ ये स्टार बल्लेबाज, IPL खेलने पर बना सस्पेंस
