Monday, February 2, 2026
Homeखेलटीम इंडिया से बाहर श्रेयस अय्यर! आखिर किस वजह से लिया रेड...

टीम इंडिया से बाहर श्रेयस अय्यर! आखिर किस वजह से लिया रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक?

श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लेकर BCCI को पत्र लिखा, वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज से बाहर। जानें, क्या है उनकी वापसी की योजना।

-

Shreyas Iyer News: इंग्लैंड सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट टीम से बाहर रहने वाले स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टीम इंडिया की ओर से उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली, लेकिन इसके पीछे कोई विवाद या बोर्ड का फैसला नहीं बल्कि खुद अय्यर का कदम जिम्मेदार बताया जा रहा है। अय्यर ने वेस्टइंडीज सीरीज के टीम ऐलान से पहले ही BCCI और चयन समिति को अपनी उपलब्धता को लेकर पत्र लिख दिया था।

कप्तानी छोड़ी और लिया ब्रेक

श्रेयस अय्यर को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए का कप्तान बनाया गया था। उन्होंने पहला अनऑफिशियल टेस्ट खेला भी, लेकिन दूसरे मैच से कुछ घंटे पहले ही कप्तानी छोड़ने और सीरीज से हटने का फैसला ले लिया। इस फैसले ने सभी को चौंका दिया क्योंकि अय्यर फॉर्म में थे और टेस्ट टीम में उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी। बताया जा रहा है कि अय्यर ने निजी कारणों और मानसिक थकान की वजह से रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक लिया है। उनका यह ब्रेक कब तक चलेगा, इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

BCCI को पहले ही दी थी जानकारी

बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, अय्यर ने चयनकर्ताओं को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि वह फिलहाल रेड बॉल क्रिकेट से दूरी बनाना चाहते हैं। इसी कारण चयन समिति ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया। हालांकि बोर्ड और चयनकर्ता दोनों ने उनके इस निजी फैसले का सम्मान किया है। अब सभी की नजरें इस पर हैं कि अय्यर कब तक वापसी करेंगे और क्या वह आने वाली सीरीज में टीम का हिस्सा बन पाएंगे।

Read more-फाइनल से पहले पाकिस्तानी फैन की पागलपंती वायरल! आखिर हारिस रऊफ से क्या चाहता है यह शख्स?

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts