Shakib Al Hasan Retirement: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय भारत में मौजूद हैं। भारत में बांग्लादेश टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है पहले टेस्ट मैच के बाद बांग्लादेश टीम को कानपुर में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेलना है। लेकिन भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट से पहले अचानक बांग्लादेश टीम स्टार ऑलराउंडर साकिब अल हसन ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है और शाकिब अल हसन ने अचानक सन्यास का ऐलान कर दिया है। शाकिब अल हसन के संन्यास से बांग्लादेश टीम को बड़ा झटका लगा है।
शाकिब अल हसन ने लिया संन्यास
बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने अपनी एक फैसले से क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। शाकिब अल हसन ने अपना क्रिकेट करियर समाप्त करने का फैसला लिया है। साकिब अल हसन ने t20 से भी सन्यास का ऐलान कर दिया है तो वहीं शाकिब अल हसन भारत के खिलाफ कानपुर टेस्ट खेलेंगे और उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मीरपुर में आखिरी टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है अगर ऐसा नहीं हो सका तो भारत के खिलाफ टेस्ट मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच हो होगा है।
शानदार रहा क्रिकेट करियर
बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब अल हसन ने 37 साल की उम्र में सन्यास लिया है। साकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए 69 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी में 4543 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में उनके नाम 242 विकेट दर्ज है। शाकिब अल हसन 247 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमें शाकिब अल हसन ने 317 विकेट लिए हैं। जबकि 7570 रन भी बनाए हैं। 129 अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच में शाकिब अल हसन 2551 बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम 149 विकेट भी दर्ज हैं।
Read More-बांदा से कानपुर पहुंचा हिटमैन का ये जबरा फैन, शरीर पर गुदवाया रोहित शर्मा के नाम का टैटू
