Rinku Singh Video: भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी रिंकू सिंह ने अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई की है। प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की सगाई की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने लखनऊ में सगाई की है उनके इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ पहुंचे थे। हर तरफ रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की जोड़ी की तारीफ हो रही है। अब इसी बीच रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रिंकू सिंह शादी से पहले अपने ससुराल पहुंचे हैं।
ससुराल में रिंकू सिंह का हुआ धमाकेदार स्वागत
रिंकू सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रिंकू सिंह अपने ससुराल जाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही रिंकू सिंह दरवाजे पर पहुंचते हैं स उनके लिए फूलों से भरा था लेकर उनका स्वागत करती हुई नजर आती है तभी उनकी होने वाली दुल्हनिया प्रिया सरोज शर्मा जाती हैं। वही पूरा परिवार रिंकू सिंह का जोरदार स्वागत करता है। इस दौरान रिंकू सिंह भी काफी खुश नजर आते हैं। रिंकू ने सबसे पहले सास के पैर छुए फिर उन्होंने होने वाले दामाद को टीका लगाया। इसके बाद गुलाब की पंखुड़ी को रिंकू के ऊपर छींटा दिया जब वह घर के अंदर पहुंचे तो उनके इंतजार में पूरा परिवार खड़ा था और सब ने फूल देकर उनका स्वागत किया।
View this post on Instagram
कब करेंगे शादी?
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की डेट भी फाइनल हो गई है दोनों 18 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों वाराणसी में शादी करेंगे। जानकारी के मुताबिक रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी।
