Homeखेलपीएम मोदी ने की टीम इंडिया से मुलाकात, वर्ल्ड कप की ट्रॉफी...

पीएम मोदी ने की टीम इंडिया से मुलाकात, वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ खिंचवाई फोटो

इंडिया पहुंचते ही रोहित शर्मा की पूरी टीम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

-

Team India: रोहित की सेना आज वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर अपने देश इंडिया आ गई है। पूरा देश टीम इंडिया का भव्य स्वागत करने के लिए तैयार है आज मुंबई में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक होनी है। लिहाजा फैंस मरीन ड्राइव पर लाखों की संख्या में पहुंच गए हैं। इंडिया पहुंचते ही रोहित शर्मा की पूरी टीम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

रोहित की सेना से पीएम मोदी ने की मुलाकात

पीएम मोदी ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टी20 विश्व कप विजेता टीम की बारबाडोस से आने पर अपने आवास पर मेजबानी की।टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत भारतीय टीम के सदस्यों ने पीएम मोदी से बातचीत की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तस्वीर भी शहर की है जिसमें वह टीम इंडिया और ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए। जिसमें पीएम मोदी ट्रॉफी के साथ खड़े थे लकिन उन्होंने ट्रॉफी को छुआ नहीं था। इसके बाद फैंस उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं लोगों का मानना है की ट्रॉफी छूने का अधिकार सिर्फ चैंपियन्स को ही होता है।

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

फिलहाल पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बीसीसीआई ने लिखा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।

बीसीसीआई ने लिखा,”सर, हम आपके प्रेरक शब्दों और टीम इंडिया को दिए गए आपके अमूल्य समर्थन के लिए आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।”

Read More-शाहिद अफरीदी ने की रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ, कहा ‘लीडर की चाल-ढाल बता देती है…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts