Monday, February 2, 2026
Homeखेलकोहली के रिटायरमेंट पर सचिन को याद आया अपना आखिरी टेस्ट, कही...

कोहली के रिटायरमेंट पर सचिन को याद आया अपना आखिरी टेस्ट, कही ये बात

विराट कोहली के संन्यास को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपना रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट शेयर किया है।

-

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर को सबसे महान बल्लेबाज माना जाता है सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिससे आज तक कोई भी बल्लेबाज छू नहीं पाया है। विराट कोहली के संन्यास को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपना रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट शेयर किया है।

कोहली के संन्यास पर क्या बोले सचिन?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की शुभकामनाएं दी है और कैप्शन में लिखा “जब आप टेस्ट से संन्यास ले रहे हैं तो मुझे 12 साल पहले मेरे आखिरी टेस्ट के दौरान आपके द्वारा किए गए विचारशील हाव-भाव की याद आ रही है। आपने मुझे अपने दिवंगत पिता की ओर से एक धागा उपहार में देने की पेशकश की थी। यह मेरे लिए स्वीकार करने के लिए बहुत ही व्यक्तिगत बात थी, लेकिन यह हाव-भाव दिल को छू लेने वाला था और तब से मेरे साथ है। हालांकि मेरे पास बदले में देने के लिए कोई धागा नहीं हो सकता है। लेकिन कृपया जान लें कि आप मेरी गहरी प्रशंसा और शुभकामनाएं लेकर आए हैं। आपकी असली विरासत, विराट, अनगिनत युवा क्रिकेटरों को खेल को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। आपका टेस्ट करियर कितना शानदार रहा है! आपने भारतीय क्रिकेट को सिर्फ रन ही नहीं दिए हैं, बल्कि आपने इसे जुनूनी प्रशंसकों और खिलाड़ियों की एक नई पीढ़ी दी है। एक बेहद ख़ास टेस्ट करियर के लिए बधाई।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

सचिन के महा रिकॉर्ड के करीब थे कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। जिस कारण सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। सचिन तेंदुलकर के बाद विराट कोहली दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज है विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में 82 शतक लगाए हैं।

Read More-इंग्लैंड दौरे पर होगी इस खूंखार ऑल राउंडर की वापसी! 16 महीने बाद करेगा टीम इंडिया में कमबैक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts