Hardik Pandya Divorce: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस समय तलाक की खबरों के कारण जोर-शोर से चर्चा में बने हुए हैं। खबरें चल रही है कि हार्दिक पांड्या और नताशा एक दूसरे से अलग होने वाले हैं हार्दिक पांड्या और नताशा जल्द ही एक दूसरे से तलाक ले सकते हैं। लेकिन आपको बता दे कि हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी भी है जिनका उनकी पत्नी के साथ तलाक हो चुका है।
1. शिखर धवन
भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा मुखर्जी के साथ शादी की। लेकिन शिखर धवन से शादी से पहले आयशा मुखर्जी की शादी किसी और व्यक्ति से हो चुकी थी जिससे उनकी दो बच्चियों भी थी। इसके बाद ऐसा मुखर्जी और शिखर धवन एक बेटे के माता-पिता बने। लेकिन फिर आयशा और शिखर धवन के बीच दूरियां बढ़ने लगी। लेकिन फिर इसके बाद साल 2023 में शिखर धवन और आयशा के बीच तलाक हो गया।
2.दिनेश कार्तिक
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता बंजारा के साथ साल 2007 में शादी की। लेकिन फिर शादी के 5 साल बाद सोशल मीडिया पर खबरें चलने लगी कि निकिता बंजारा का अफेयर दूसरे क्रिकेटर के साथ चल रहा है जिसके बाद दिनेश कार्तिक और निकिता के बीच दूरियां बढ़ गई और फिर दिनेश कार्तिक ने निकिता के साथ तलाक ले लिया।
3. मोहम्मद शमी
इस लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी नाम आता है। साल 2014 में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से शादी की। शादी के 1 साल बाद मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बेटी को भी जन्म दिया लेकिन साल 2018 में अचानक हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद मोहम्मद शमी से हसीन जहां ने तलाक ले लिया और उनके खिलाफ कोर्ट में केस भी दर्ज करा दिया।
Read More=नताशा और हार्दिक पांड्या नहीं ले रहे तलाक? पब्लिसिटी के लिए खेल रहे हैं गंदा खेल? सच्चाई आई सामने!
