Monday, February 2, 2026
Homeखेलमुंबई इंडियंस को खलेगी ईशान किशन की कमी, कप्तान हार्दिक पांड्या का...

मुंबई इंडियंस को खलेगी ईशान किशन की कमी, कप्तान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया था और आईपीएल 2025 में ईशान किशन मुंबई में नहीं बल्कि हैदराबाद के लिए खेलेंगे जिसको लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है।

-

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 को लेकर अपने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था। जिसमें कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा रोहित शर्मा का नाम शामिल था और उन्होंने बल्लेबाजों में तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को रिटर्न किया था और गेंदबाजी में उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल किया था। जिस कारण मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया था और आईपीएल 2025 में ईशान किशन मुंबई में नहीं बल्कि हैदराबाद के लिए खेलेंगे जिसको लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है।

ईशान किशन को लेकर क्या बोले हार्दिक पांड्या?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ईशान किशन के मुंबई से अलग होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जिसमें हार्दिक पांड्या ने बताया कि ईशान किशन को मुंबई इंडियंस हमेशा मिस करेगी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा “जब हम उसे (ईशान किशन) रिटेन नहीं कर पाए तो हमें हमेशा पता था कि उसे ऑक्शन में वापस पाना मुश्किल होगा, क्योंकि हम जानते थे कि वह किस तरह का खिलाड़ी है और उसके पास किस तरह का हुनर है। हां, वह इशान था जो इस टीम में इतना प्यार लेकर आता था। हमें उसकी कमी खलेगी। ईशान किशन आप मुंबई इंडियन्स के पॉकेट डायनेमो थे और हम सभी को आपकी कमी खलेगी। हम सभी आपसे प्यार करते हैं।”

हैदराबाद में शामिल हुए ईशान किशन

ईशान किशन का बेस प्राइज नीलामी में 2 करोड रुपए था। ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने 3.20 करोड रुपए तक की बोली लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर बोली लगाना बंद कर दिया। जिसके पास सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को अंत में आईपीएल 2025 के लिए 11.25 करोड रुपए में खरीद लिया|

Read More-रोहित शर्मा ने बेटे का नाम रखा अहान, पत्नी रितिका ने किया रिवील

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts