HomeखेलIPL 2024 खेलने की तैयारी कर रहे MS Dhoni, वायरल तस्वीर देख...

IPL 2024 खेलने की तैयारी कर रहे MS Dhoni, वायरल तस्वीर देख फैंस हुए खुश

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की एक वायरल तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

-

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूरे देश में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में जीत दिलाई है। इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी की एक वायरल तस्वीर देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।

आईपीएल के लिए खुद को फिट कर रहे धोनी

इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वायरल तस्वीर महेंद्र सिंह धोनी की बताई जा रही है। इस वायरल तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी जिम में खुद को फिट करने के लिए वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी को उनका जिम ट्रेनर टिप भी दे रहा है। हालांकि तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

आईपीएल 2024 खेलेंगे धोनी

आईपीएल 2024 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। महेंद्र सिंह धोनी के फैंस इस लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन कर लिया है। इसके बाद अब कंफर्म हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 खेलेंगे और चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे।

Read More-गौतम गंभीर ने किया वनडे World Cup 2023 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI का ऐलान, इस भारतीय बल्लेबाज को नहीं किया शामिल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts