Mohammed Siraj: टीम इंडिया के खूंखार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज क्रिकेट जगत में खूब नाम कमा चुके हैं मोहम्मद सिराज भारत के शानदार तेज गेंदबाजों में से एक है। मोहम्मद सिराज इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। हाल ही में मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में एक रेस्टोरेंट खोला है।
मोहम्मद सिराज ने खोला रेस्टोरेंट
टीम इंडिया के खूंखार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में एक रेस्टोरेंट खोला है मोहम्मद सिराज ने इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया था रेस्टोरेंट का उद्घाटन करते हुए मोहम्मद सिराज ने कहा “हैदराबाद शहर ने मुझे बहुत कुछ दिया है, अब मैं अपने शहर को कुछ लौटाना चाहता हूं। ‘जोहारफा’ सिर्फ एक रेस्टोरेंट नहीं, एक अनुभव होगा, जहां लोगों को घर जैसा स्वाद और माहौल मिलेगा।” मोहम्मद सिराज से पहले सचिन तेंदुलकर सहित कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट खोले हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे सिराज
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में शामिल किया था जहां पर मोहम्मद सिराज पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया का हिस्सा है। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज को पहले टेस्ट मैच में सिर्फ दो विकेट मिले थे।
