Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के कप्तानी कर रहे हैं। शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए धमाकेदार शतक लगाया था जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल का बल्ला आग उगल रहा है। क्योंकि भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया है। इसी के साथ शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
गिल ने जड़ा दोहरा शतक
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शतक पूरा किया था जिसके बाद शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया है। शुभमन गिल ने 311 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया और यह शुभमन गिल के टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक है।
Shubman Gill soaking in the moment after smashing his maiden double century in Tests 🤩#WTC27 #ENGvIND 📝: https://t.co/Av3A67xTry pic.twitter.com/qfzZqZODMz
— ICC (@ICC) July 3, 2025
बना दिया ये रिकॉर्ड
शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं इसके अलावा शुभमन गिल भारत के कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान हैं। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल SENA देश (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं।
Read More-मोहम्मद सिराज ने मैदान से बाहर की नई पारी की शुरुआत, हैदराबाद में खोला आलीशान रेस्टोरेंट
