HomeखेलInd vs Eng: पहली पारी में भारत-इंग्लैंड का स्कोर बराबर, लॉर्ड्स में...

Ind vs Eng: पहली पारी में भारत-इंग्लैंड का स्कोर बराबर, लॉर्ड्स में फिर शुरू हुआ मैच?

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 387 रन बनाए थे

-

Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं जिसके बाद टेस्ट सीरीज बराबरी पर चल रही है। अब भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला लॉर्ड्स में चल रहा है। लॉर्ड्स के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच तीन दिन का खेल हो चुका है इसके बाद ऐसा लग रहा है कि जैसे मैच अभी शुरू हुआ हो।

इंग्लैंड ने बनाए थे 387 रन 

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 387 रन बनाए थे इस दौरान इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतक लगाया था। वहीं अगर भारत के लिए गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहली पारी में 5 विकेट मिले हैं।

टीम इंडिया का भी स्कोर रहा 387

पहले पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी बल्लेबाज 387 रन के स्कोर पर आउट हो गए भारत और इंग्लैंड का स्कोर पहली पारी में बराबर रहा है। भारत के लिए पहली पारी में ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक लगाया है। तो वही ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के बल्ले से अर्ध शतक निकले हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी की शुरुआत कर ली थी जिसमें उसने दो रन बनाए थे।

Read More-विराट-सचिन भी नहीं कर पाए जो वह केएल राहुल ने कर दिखाया, लॉर्ड्स में बनाया रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts