Gautam Gambhir: राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर बने हैं गौतम गंभीर के कोचिंग कार्यकाल में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट जीता था। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करती है जिसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।
गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स हेड कोच गौतम गंभीर को ट्रोल कर रहे हैं यूजर्स का मानना है कि विराट कोहली रोहित शर्मा ने गौतम गंभीर की वजह से टेस्ट से संन्यास लिया एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा “एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि विराट कोहली ने बीसीसीआई से टेस्ट कप्तानी के लिए अनुरोध किया था, हालांकि बोर्ड ने इसे अस्वीकार कर दिया, क्योंकि गौतम गंभीर एक युवा कप्तान चाहते थे। जवाब में कोहली ने बोर्ड से कहा कि वह टेस्ट से संन्यास लेना चाहते हैं।” वही दूसरे यूज़र ने लिखा “रोहित और विराट का टेस्ट करियर बर्बाद करके आपको शर्म आनी चाहिए।”
A man with lion’s passion!
Will miss u cheeks…. pic.twitter.com/uNGW7Y8Ak6— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) May 12, 2025
युवा खिलाड़ियों पर जोर दे रहे गौतम गंभीर
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह नहीं बन पाई थी और टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हर का सामना करना पड़ा था जिसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर युवा खिलाड़ियों पर जोर दे रहे हैं हालांकि बीसीसीआई विराट कोहली के संन्यास के पक्ष में नहीं थी। बीसीसीआई ने विराट कोहली को मनाने की कोशिश की लेकिन रोहित के संन्यास के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया।
Read More-IPL 2025 खेलने भारत वापस नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? बोर्ड ने जारी ने किया बयान
