Sunday, December 7, 2025
Homeखेलधोनी-विराट भी इंग्लैंड की धरती पर नहीं दिला पाए भारत को जीत,...

धोनी-विराट भी इंग्लैंड की धरती पर नहीं दिला पाए भारत को जीत, गिल की कप्तानी में खत्म होगा 18 साल का सूखा!

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी अपनी कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन शुभमन गिल के पास भारतीय टीम के साथ 18 साल बाद इंग्लैंड में इतिहास रचने का मौका है।

-

Ind vs Eng Test Series: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भारतीय टीम के सबसे दिग्गज कप्तानों में से एक माना जाता था महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की है। लेकिन आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली भी अपनी कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को जीत नहीं दिला पाए लेकिन शुभमन गिल के पास भारतीय टीम के साथ 18 साल बाद इंग्लैंड में इतिहास रचने का मौका है।

18 साल से जीत की तलाश

भारतीय क्रिकेट टीम ने आखिरी बार इंग्लैंड की सर जमीन पर साल 2007 में टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी राहुल द्रविड़ कर रहे थे। जहां पर टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का नाम पटौदी ट्रॉफी रखा गया था। जहां पर भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ के कप्तानी में साल 2017 में पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के खिलाफ 1- 0 से जीत दर्ज की थी। जिसके बाद से पिछले 18 साल से भारतीय टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में जीत की तलाश है।

गिल रचेंगे इतिहास

साल 2007 में जीत के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट सीरीज खेली गई है जिसमें इंग्लैंड ने तीन टेस्ट सीरीज जीती है और एक टेस्ट सीरीज ड्रॉ रही है। इसके बाद भारत में साल 2011 और 2014 में इंग्लैंड दौरा किया था। जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में थी। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी भी भारतीय टीम को यहां जीत नहीं दिला पाए इसके बाद भारत साल 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड आया। जिसमें इंग्लैंड ने एक बार फिर से टीम इंडिया को हराया। फिर साल 2022 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरा किया जिसमें विराट कोहली के कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज ड्रॉ की।

Read More-पीयूष चावला के रिटायरमेंट पर इमोशनल हुए युवराज सिंह, कही ये दिल छू लेने वाली बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts