Sunday, May 19, 2024

लखनऊ में आया धोनी का तूफान, 311 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर लूट ली महफिल

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 34वा मुकाबला खेला गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स इकाना स्टेडियम लखनऊ पहुंची थी। आपको बता दे कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को हार मिली हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत लिया है।

धोनी ने खेली विस्फोटक पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी छोटी सी पारी से सारी महफिल लूट ली है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 9 गेंद खेली है। इस दौरान 9 गेंद में महेंद्र सिंह धोनी ने 28 रन की नाबाद पारी खेली है। इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से दो छक्के और तीन चौके निकले हैं। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी का स्ट्राइक रेट इस दौरान 311. 11 का रहा है।

लखनऊ ने जीता मैच

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले गेंदबाजी का मौका मिला। जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना दिए। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने शानदार अर्थ शतक लगाया। फिर लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 180 रन बना दिए और चेन्नई सुपर किंग्स को इस मैच में 8 विकेट से हरा दिया।

Read More-पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना चाहता है भारत? कप्तान रोहित शर्मा ने दिया जवाब

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles