Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा में है। पंजाब किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान टीम के अंदर का तनाव भी खुलकर सामने आता दिखा। मैच के एक अहम ओवर में कप्तान Hardik Pandya और स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah के बीच फील्डिंग सेटिंग को लेकर हल्की बहस जैसी स्थिति बन गई, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस घटना को देखकर दर्शक और फैंस दोनों हैरान रह गए।
क्या हुआ बुमराह और हार्दिक के बीच?
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के मैच के दौरान जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे, तब हार्दिक पंड्या अपनी रणनीति के अनुसार फील्ड में बदलाव करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि बुमराह उस बदलाव से पूरी तरह सहमत नहीं दिखे, जिसके बाद कुछ सेकंड के लिए मैदान पर असहज स्थिति बन गई। हालांकि बाद में बुमराह ने कप्तान की बात मान ली, लेकिन कैमरों में यह पूरा पल कैद हो गया। इस दौरान टीम के पूर्व कप्तान Rohit Sharma का रिएक्शन भी कैमरे में नजर आया, जिसमें वह चिंतित दिखे। यही क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
🚨 HEATED ARGUMENT BETWEEN HARDIK PANDYA AND JASPRIT BUMRAH FOR FIELD PLACEMENT 🚨
When Jasprit Bumrah bowling, Hardik Pandya was seen giving suggestions to him and setting the field according to himself, not according to Bumrah.
Jasprit Bumrah argued once but later surrendered… pic.twitter.com/kXouus6xJE
— Cricket Central (@CricketCentrl) April 16, 2026
लगातार हार से दबाव में मुंबई
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में टीम पूरी तरह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही। बुमराह इस मैच में भी विकेट नहीं निकाल पाए और उनकी इकॉनमी भी काफी महंगी रही। वहीं अन्य गेंदबाज भी रन रोकने में असफल दिखे, जिससे पंजाब किंग्स ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कई गेंदबाजों का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है, जिससे कप्तानी और रणनीति दोनों पर सवाल उठने लगे हैं। मुंबई की यह लगातार चौथी हार बताई जा रही है, जिससे टीम का मनोबल भी प्रभावित हुआ है।
अंक तालिका में पिछड़ती MI
आईपीएल 2026 की अंक तालिका में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है। टीम ने अब तक खेले गए 5 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और नेट रन रेट भी नकारात्मक में चला गया है। गेंदबाजी और कप्तानी फैसलों को लेकर लगातार आलोचना हो रही है। टीम का अगला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ है, जो बेहद अहम माना जा रहा है। अगर इस मैच में भी हार मिलती है, तो प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो सकती है। फैंस अब उम्मीद कर रहे हैं कि टीम जल्द वापसी करे और अंदरूनी तनाव को पीछे छोड़कर प्रदर्शन पर ध्यान दे।
Read More-लोकसभा में ये क्या बोल गई कंगना रनौत? कहा- ” प्रधानमंत्री से बड़ा कोई…”
