Ravindra Jadeja: इंग्लैंड दौरे पर रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है क्योंकि रविंद्र जडेजा का क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार रहा है और उनके पास देश और विदेश दोनों में खेलने का बहुत अनुभव है। लेकिन रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसके बाद भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को लेकर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रेड हैडिन ने बड़ा बना दिया है और उन्होंने रविंद्र जडेजा के करियर के खत्म होने की बात कही है।
ब्रैड हैडिन का जडेजा को लेकर बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हैडिन ने भारतीय दिग्गज ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा के करियर को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा “क्या हम रवींद्र जडेजा का पतन देख रहे हैं? मैं मानता हूं कि वो भारतीय पिचों पर बहुत प्रभाव छोड़ते हैं और यह भी पता है कि भारतीय पिचों पर लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी का सामना करना कितना मुश्किल है। लेकिन मैं नहीं मानता कि वो अब बतौर स्पिनर भारतीय टीम के लिए सबसे बेहतर विकल्प हैं।”
दिग्गज ऑल राउंडर है जडेजा
आपको बता दे कि रविंद्र जडेजा भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हैं क्योंकि रविंद्र जडेजा ने अपने टेस्ट करियर में 81 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें रविंद्र जडेजा ने बल्लेबाजी में 3406 रन बनाए हैं वही गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा के नाम 324 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 204 वनडे मैच खेले हैं। जिसमें जडेजा ने 2806 रन बल्ले से बनाए और 231 विकेट लिए हैं। अगर रविंद्र जडेजा के T20 करियर की बात करें तो वह T20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। जिसमें उन्होंने 74 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे और 54 विकेट लिए थे। इसके साथ 512 रन बनाए थे।
Read More-क्या दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? ट्रेनिंग सेशन में हुआ खुलासा
