Anand Mahindra on Virat Kohli: भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली को आज के समय में दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज के अलावा शानदार फिल्डर भी माना जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज की आखिरी T20 मैच में विराट कोहली ने बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर बहुत भारतीय टीम के लिए 5 रन बचाए थे। जिसमें अफगानिस्तान के बल्लेबाज ने एक साथ खेल जो सीधे बाउंड्री लाइन के बाहर जा रहा था। लेकिन बीच में किंग कोहली ने काफी लंबी छलांग लगाकर गेंद को रोक दिया और ग्राउंड के अंदर फेंक दिया। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने भी विराट कोहली के इस शानदार कैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आनंद महिंद्रा ने विराट कोहली की शेयर की तस्वीर
देश के मशहूर बिजनेसमैन और महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर भारतीय टीम के क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें विराट कोहली छलांग लगाकर बॉल रुकते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें आनंद महिंद्रा ने लिखा “हैल्लो, आईजैक न्यूटन… क्या आप एंटी ग्रेविटी फैनोमेनन के लिए फिजक्स के एक नए नियम को डिफाइन करने में हमारी मदद कर सकते हैं?”
Hello, Isaac Newton?
Could you help us define a new law of physics to account for this phenomenon of anti-gravity?? pic.twitter.com/x46zfBvycS— anand mahindra (@anandmahindra) January 18, 2024
भारत ने जीती T20 सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेली गई T20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को तीनों T20 मैच में हराया है जिस कारण भारतीय टीम ने अपने T20 क्रिकेट के इतिहास में 9 बार क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड भी बना दिया है। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20 मैच में विराट कोहली खाता भी नहीं खोल पाए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
