Sunday, February 1, 2026
Homeखेलरोहित-विराट के साथ मोहम्मद शमी ने भी टेस्ट से लिया संन्यास? भारतीय...

रोहित-विराट के साथ मोहम्मद शमी ने भी टेस्ट से लिया संन्यास? भारतीय गेंदबाज ने बताई सच्चाई

सोशल मीडिया पर हड़कंप तब मच गया जब रोहित और विराट के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिटायरमेंट की खबर आई। एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद मोहम्मद शमी भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं

-

Mohammed Shami: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिटायरमेंट का दावा किया गया है जिस पर खुद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बड़ा खुलासा किया है।

क्या शमी ने लिया संन्यास?

सोशल मीडिया पर हड़कंप तब मच गया जब रोहित और विराट के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिटायरमेंट की खबर आई। एक न्यूज वेबसाइट ने दावा किया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बाद मोहम्मद शमी भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं क्योंकि इंग्लैंड तौर पर बीसीसीआई मोहम्मद शमी को ड्रॉप कर सकता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस दावे का स्क्रीनशॉट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस हैरान रह गए हैं।

शमी ने बताया सच

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिटायरमेंट की खबरों पर रिएक्शन दिया है। जहां पर मोहम्मद शमी ने अपने रिटायरमेंट की खबर को पूरी तरह से खारिज कर दिया है और मोहम्मद शमी ने कैप्शन में लिखा “बहुत बढ़िया महाराज। मैं अपनी जॉब के दिन भी गिन लूं। मैं टेस्ट से रिटायरमेंट लूंगा या नहीं बाद में देखेंगे। आप जैसों ने हमारे भविष्य का सत्यानाश कर दिया है। कभी तो अच्छा बोल लिया करें। माफ कीजिएगा, यह आज की सबसे खराब खबर है।”

Read More-रोहित-विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद ट्रोलर्स के निशाने पर आए गौतम गंभीर, यूजर्स बोले ‘करियर बर्बाद करके शर्म नहीं आई…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts