Homeखेलटेस्ट से संन्यास के बाद लंदन में टहलते दिखे विराट-अनुष्का, यूजर्स ने...

टेस्ट से संन्यास के बाद लंदन में टहलते दिखे विराट-अनुष्का, यूजर्स ने किया ट्रोल बोले ‘भारत का खाते हो लेकिन…’

इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो लंदन से सामने आया है जिसमें वह दोनों लंदन के सड़कों पर घूमते हुए नजर आए हैं।

-

Virat and Anushka Video: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कुछ समय पहले अचानक टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिस कारण विराट कोहली टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल रहे हैं लेकिन विराट कोहली अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो लंदन से सामने आया है जिसमें वह दोनों लंदन के सड़कों पर घूमते हुए नजर आए हैं।

लंदन की सड़कों पर घूमते दिखे विराट-अनुष्का

हाल ही में सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है जिसमें सोशल मीडिया के पावर कपल कहे जाने वाले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आम लोगों की तरह लंदन की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ उनके बच्चे दिखाई नहीं दे रहे हैं वह दोनों अकेले टहल रहे है।

लोगों ने किया ट्रोल

इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की राय दे रहे हैं। कुछ फैंस विराट कोहली का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग इस वीडियो पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने विराट कोहली को ट्रोल करते हुए कहा भारत में होते हैं तो भाव खाते हैं लंदन में कोई पूछता तक नहीं। लेकिन एक अन्य यूज़र ने तो हद ही पार कर दी और दोनों को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी यूज़र ने कहा कि खाते भारत का है और रहते विदेश में हैं।

Read More-लंदन की सड़कों पर रिक्शा में बैठकर भोजपुरी गाने पर ईशान किशन ने किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts