Monday, February 2, 2026
Homeएस्ट्रोजिन लोगों पर चल रही है साढ़ेसाती और ढैय्या वो लोग भूल...

जिन लोगों पर चल रही है साढ़ेसाती और ढैय्या वो लोग भूल कर भी शनिवार को ना खाएं ये चीजें, जाने

शनि से प्रभावित जातकों को इस दिन बहुत ही सावधान रहकर शनिदेव को प्रसन्न करने के कारगर उपाय करने चाहिए।

-

Shani Dosh And Donts: शनि साढ़ेसाती और ढैय्या जिस जातक पर होती है उसका जीना मुश्किल हो जाता है। आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की परेशानी आ सकती हैं। शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन बहुत ही विशेष माना जाता है। शनि से प्रभावित जातकों को इस दिन बहुत ही सावधान रहकर शनिदेव को प्रसन्न करने के कारगर उपाय करने चाहिए। आइए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि शनिवार को कौन-कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

शनिवार को नहीं खानी चाहिए ये चीज

शनिवार के दिन लहसुन प्याज नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा अधिक मिर्च मसाले वाला भोजन भी नहीं करना चाहिए। तामसिक भोजन करने से शनि और अधिक कष्टकारी हो सकते हैं। शनिवार के दिन शराब या कोई भी नशीली चीजें नहीं खानी चाहिए। मांस मछली अंडा भी नहीं खाना चाहिए।

नहीं खरीदनी चाहिए ये चीज

शनिवार के दिन चमड़े से बनी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। कीमती गाने और संपत्ति को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। काले रंग के कपड़े यदि सिर्फ फैशन या दिखावे के लिए ले रहे हैं तो बिल्कुल भी ना लें। तेल से चलने वाली भारी उपकरण चीज भी नहीं खरीदनी चाहिए।

शनिवार के दिन खाना चाहिए ये भोजन

काले तिल युक्त भोजन करना चाहिए। सरसों के तेल में बनी रोटी या पराठा खाना चाहिए। काले चने का सेवन करना चाहिए। बिना लहसुन प्याज वाला भोजन करना चाहिए। गरीबों में खिचड़ी बांटनी चाहिए। भोजन में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शनि-मंगल की युति से बन रहा खतरनाक षडाष्टक योग, इन राशि वालों के लिए रहेगा अशुभ

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts