हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की कनिष्ठिका के नीचे स्थित बुध पर्वत अगर संतुलित रूप से उभरा हो और उस पर खड़ी-खड़ी रेखाएं मौजूद हों, तो यह व्यापार में अपार सफलता का संकेत माना जाता है। ऐसे लोग न केवल चतुर और समझदार होते हैं, बल्कि अपने कौशल से व्यापार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ते हैं।
दाहिनी हथेली के संकेत खोल सकते हैं आपके भविष्य का राज
अगर आप असमंजस में हैं कि नौकरी करें या व्यापार, तो आपकी हथेली आपको दिशा दिखा सकती है। दाहिनी हथेली की सबसे छोटी उंगली के नीचे मौजूद खड़ी रेखाएं इस बात का इशारा करती हैं कि आप व्यापार में अधिक सफल हो सकते हैं। यह इशारा करता है कि जब समय आएगा, तो आप बिजनेस में न केवल कदम रखेंगे, बल्कि उसमें तरक्की भी करेंगे।
असंतुलित बुध पर्वत कर सकता है आपके स्वभाव को प्रभावित
हस्तरेखा शास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि यदि बुध पर्वत जरूरत से ज्यादा उभरा हो या उस पर वर्गाकार आकृति नजर आए, तो यह नकारात्मक संकेत हो सकता है। ऐसे लोग स्वार्थी, चालाक और कभी-कभी समाज विरोधी प्रवृत्ति के भी हो सकते हैं। इसलिए, हथेली की इन बारीकियों को समझना बेहद जरूरी है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
