Maa Lakshmi: मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना बहुत ही जरूरी होता है। जिन लोगों पर माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है उन्हें किसी चीज की कमी नहीं होती है। कहा जाता है कि शाम के समय घर में साफ सफाई जरूर रखनी चाहिए क्योंकि शाम के समय ही माता लक्ष्मी ही भ्रमण पर निकलते हैं। जिन घरों में साफ सफाई होती है उन घरों में माता लक्ष्मी खुशियों के भंडार भर देती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्यास्त के बाद मिलने वाले कुछ संकेत के बारे में बताया गया है जो बताते हैं कि मां लक्ष्मी घर में पधार चुकी हैं। आईए जानते हैं किन संकेतों से यह जानेंगे कि मां लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो गई हैं।
छिपकली का दिखाना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में छिपकली का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। सूर्यास्त के बाद घर में एक साथ तीन छिपकली का दिखाना यानी माता लक्ष्मी का संकेत देता है।
सपने में इनका दिखना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में उल्लू शंख, झाड़ू,गोल्ड, गुलाब, सांप को देख लेते हैं तो शुभ माना जाता है। सपने में इन चीजों का दिखाना इस बात का संकेत देता है कि माता लक्ष्मी आपके घर में आगमन कर चुकी हैं।
चिड़िया का घोंसला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पक्षियों का घर में घोंसला बनाना शुभ माना जाता है। अगर आपके घर में पक्षियों का घोंसला है तो समझ लेना माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हो चुकी हैं।
चीटियों का झुंड
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में अगर चीटियों का झुंड दिख जाए तो यह संकेत देता है की माता लक्ष्मी आपके घर में पधार चुकी हैं।
Read More-तुलसी विवाह के दिन तुरंत कर ले ये उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
