Homeएस्ट्रोअगर नाराज होते हैं ये ग्रह तो छीन जाता है सुख चैन,...

अगर नाराज होते हैं ये ग्रह तो छीन जाता है सुख चैन, घोर परेशानियों का करना पड़ता है सामना

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है उनके नाराज होने पर व्यक्ति को क्रोध अधिक आता है। आंखों में लालिमा छाई रहती है। इस दौरान वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर देते हैं।

-

Grah Remedies: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नौ ग्रह होते हैं। इनमें से सात ग्रह होते हैं और दो दो छाया ग्रह राहु और केतु है जो ग्रह न होते हुए भी ज्योतिष में ग्रहों की उपाधि दी गई है। सभी ग्रह हमेशा अच्छे ही नहीं होते हैं कभी-कभी खराब ग्रह भी आपके जीवन पर बुरा असर डाल देते हैं। आज हम लोग बात करेंगे कि कौन से ग्रह के खराब होने से व्यक्ति के जीवन पर हमेशा परेशानियों का बोझ रहता है। आइए आज हम आर्टिकल में नाराज ग्रह के बारे में जानेंगे।

मंगल ग्रह का नाराज होना

ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है उनके नाराज होने पर व्यक्ति को क्रोध अधिक आता है। आंखों में लालिमा छाई रहती है। इस दौरान वह छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा कर देते हैं।

बुध का नाराज होना

ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह की नाराजगी लोगों को भ्रमित कर सकती है। बातचीत के दौरान उन्हें हकलाना या तुतलाना जैसी समस्या भी देखने को मिलती है। बुध प्रभावित होने से पारिवारिक और खासतौर पर बहन से संबंध अच्छे नहीं रहते हैं।

चंद्रमा का नाराज होना

ग्रहों में चंद्रमा मन का कारक माना जाता है। इसके नाराज होने से मन में निराशा और उदासी बढ़ती है हर समय भय सताता रहता और छोटी-छोटी बात पर रोना आने लगता है। प्रत्येक मास में पढ़ने वाली पूर्णिमा और अमावस्या पर मानसिक उलझन और भी बढ़ जाती है।

ग्रहों के राजा का नाराज होना

सूर्य को ग्रहो का राजा माना जाता है। किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य के नाराज होने पर उसके चेहरे से तेज गायब हो जाता है। उसकी हार्टबीट यानी दिल की धड़कन ज्यादा होने लगती है। इन्हें बाबा-पिता का सुख नहीं मिलता।

शनि देव का नाराज होना

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव के नाराज होने से इंसान को रोजगार में भारी नुकसान होता है। रोजगार का सारा सिस्टम कमजोर रहता है। मानसम्मान की हानि होती है और मनमुटाव बना रहता है ‌।

शुक्र का नाराज होना

दैत्य गुरु शुक्राचार्य शुक्र ग्रह के प्रतीक है। इन्हें मेहनत के बावजूद भी अच्छे फल नहीं मिलते हैं। इनके सफलता बहुत देर से हाथ लगती है। सुख संसाधन होते हुए भी इनका सुख नहीं उठा पाते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-भूलकर भी शाम के समय नहीं देनी चाहिए ये दो चीजें, घर में नहीं होगी बरकत

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts