Guru Vakri: ज्योतिष शास्त्र गुरु बृहस्पति को देवों का गुरु माना जाता है। गुरु ग्रह को एक सात्विक ग्रह माना गया है। देवगुरु बृहस्पति की राशि परिवर्तन और चाल परिवर्तन दोनों ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। 9 अक्टूबर को गुरु ग्रह वक्री होने जा रहे हैं जिससे 3 राशि के जातकों को धन लाभ और करियर कारोबार में तरक्की मिल सकती है। देवगुरु बृहस्पति का चाल परिवर्तन बहुत ही विशेष माना जा रहा है।
सिंह राशि
गुरु ग्रह की चाल में बदलाव सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदाई सिद्ध हो सकती है। आपके कई अधूरे पड़े प्रोजेक्ट इस वक्त आरंभ हो सकते हैं और आपको इनमें आगे चलकर बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपके पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस दौरान आपके काम और कारोबार में तरक्की मिल सकती है।
मेष राशि
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने की संभावना है और कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं इस दौरान व्यापारियों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। आप धन की बचत कर पाएंगे।
तुला राशि
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का वक्री होना तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े ही सकारात्मक बदलाव आएंगे और जो लोग विदेश से बिजनेस करते हैं उनके लिए यह गोचर कमाई करने वाला साबित हो सकता है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-शनि देव ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता
