Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल हुआ करता है। कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसा देखने को मिल जाता है जिसे देखकर लोग यकीन ही नहीं कर पाते हैं। अभी इसी बीच सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक 80 साल की बुजुर्ग महिला उम्र को मात देकर ट्रैक्टर चलती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की दादी किसी प्रोफेशनल ड्राइवर से काम नहीं लगते हैं।इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंची 80 साल की दादी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है की शादी से साड़ी में लिप्त या दादी मां खेत में खड़े ट्रैक्टर के पास पहुंचती और बड़े ही आत्मविश्वास के साथ न सिर्फ उसे स्टार्ट करती हैं बल्कि उसे पूरे अनुभव और सलीके से चलती भी हैं। ट्रैक्टर स्टार्ट करते हुए उनके चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता है उन्होंने ट्रैक्टर चढ़ाई दी बड़ी आसानी से की। इस वीडियो की सबसे खास बात यहां की दादी के चेहरे पर कोई घबराहट या डर नहीं दिखता। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बस इतना ही हौसला चाहिए मुझे… ☺ pic.twitter.com/ZEVgUr4XZZ
— Shivani Sahu (@askshivanisahu) June 21, 2025
यूजर्स बोले-वाह दादी वाह
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’वाह दादी वाह गजब का आत्मविश्वास है आपमें।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘बस इतना ही हौसला चाहिए मुझे।’ वीडियो की भाषा देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह उत्तर भारत के किसी राज्य का है।
Read More-सूर्यकुमार यादव ने कराई सर्जरी, अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर, दिया हेल्थ अपडेट
