Tuesday, February 10, 2026
Homeवायरललड़की ने केदारनाथ मंदिर के सामने लड़के से किया प्यार का इजहार,...

लड़की ने केदारनाथ मंदिर के सामने लड़के से किया प्यार का इजहार, वीडियो हो रहा वायरल

इस समय एक लड़के और लड़की का वीडियो केदारनाथ से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केदारनाथ मंदिर के सामने लड़की अपने बॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार कर देती है।

-

Viral Video: केदारनाथ मंदिर को भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक माना जाता है। केदारनाथ मंदिर में रोज सैकड़ों भक्त दूर दूर से भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते। सोशल मीडिया पर आए दिन केदारनाथ मंदिर के नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं और अब केदारनाथ मंदिर में वीडियो बनाना एक आम बात हो गई है। आपको बता दें कि इस समय एक लड़के और लड़की का वीडियो केदारनाथ से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में केदारनाथ मंदिर के सामने लड़की अपने बॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार कर देती है।

मंदिर के सामने लड़की ने किया प्यार का इजहार

आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर का जो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है और इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि ‘केदारनाथ मंदिर में एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को शादी के लिए किया प्रपोज, वीडियो वायरल’। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की और लड़का भगवान शिव के सामने हाथ जोड़कर खड़े होते हैं तभी लड़की घुटने के बल बैठकर लड़के को प्रपोज कर देती है जिसे देखकर लड़का भी हैरान हो जाता है और बाद में उसे गले लगा लेता है।

कई लोगों ने सोशल मीडिया पर किए कमेंट

आपको बता दें कि केदारनाथ मंदिर में लड़के और लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आपकी तरह वायरल हो रहा है इस वीडियो पर कई यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया अभी दे रहे हैं और इस वीडियो को खूब लाइक भी किया जा रहा है एक सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ‘यह कोई हनीमून प्लेस नहीं है।’

Read More-Video: गाय को बचाने के लिए शेरनी से लड़ा शख्स! बहादुरी देख लोगों ने किया सलाम

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts