Sunday, December 7, 2025
Homeराजनीतिअपना दल हुआ पराया, लोकसभा चुनाव से पहले सपा से गठबंधन टूटने...

अपना दल हुआ पराया, लोकसभा चुनाव से पहले सपा से गठबंधन टूटने पर क्या बोले Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अपना दल कमेरावादी से गठबंधन तोड़ने की पुष्टि कर दी है। गठबंधन टूटने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

-

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और अपना दल के बीज गठबंधन टूट गया है। अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच लगातार लगातार मध्य की खबरें सामने आ रही थी अब इसी बीच समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने अपना दल कमेरावादी से गठबंधन तोड़ने की पुष्टि कर दी है। गठबंधन टूटने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है।

गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान

अपना दल से गठबंधन तोड़ने की पुष्टि करते हुए अखिलेश यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग में एक बहुत बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा,’2022 में अपना दल से गठबंधन था। लेकिन अब टूट गया है। 2024 लोकसभा चुनाव से गठबंधन नहीं है। हमारे साथ असली लोक दल है। वहीं इसके बाद बदायूं कांड पर अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। सपा मुखिया ने कहा-इस सरकार में उम्मीद नहीं है की सच्चाई सामने आएगी। शालीमार बिल्डिंग के सड़क बंद करने पर उन्होंने कहा सरकारी रास्ते को कोई नहीं रोक सकता।

अखिलेश और पल्लवी के बीच हुई थी तीखी बहस

यूपी में राज्यसभा चुनाव के दौरान पल्लवी पटेल और अखिलेश यादव के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। पल्लवी पटेल ने राज्यसभा के उम्मीदवार के तौर पर जया बच्चन, आलोक रंजन का विरोध किया था। तब अखिलेश यादव और पल्लवी पटेल के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। पल्लवी पटेल ने पड़ा उम्मीदवार रामजीलाल सुमन को वोट दिया था जिसके बाद से उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों के बीच मतभेद सुलझ जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

READ MORE-‘मोदी के खोपड़ी में गोली मार दे तो…’ RJD के नेता ने PM को लेकर दिया आपत्तिजनक बयान, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts