Homeराजनीतिसदन में हो संभल हिंसा पर चर्चा,अखिलेश यादव ने उठाई मांग,कहा- 'अधिकारी...

सदन में हो संभल हिंसा पर चर्चा,अखिलेश यादव ने उठाई मांग,कहा- ‘अधिकारी मनमानी कर रहे हैं’

अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा को लेकर सदन में चर्चा किए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के अधिकारी बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं।

-

Akhilesh Yadav On Sambhal: संभल में हुई हिंसा को लेकर पूरे देश में राजनीतिक गरमाई हुई है। वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा को लेकर सदन में चर्चा किए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के अधिकारी बीजेपी के इशारों पर काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि हम हमारी बात रखना चाहते हैं।

वहां के जिम्मेदार अधिकारियों पर हो करवाई

अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा को लेकर सदन में चर्चा करने की मांग की है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन का इस तरह का व्यवहार कभी देखने को नहीं मिला। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो जो लोग जगह-जगह पर ‘खोद- देना’ यानि सर्वे करना चाहते हैं वह देश का सौहार्द भी खो देंगे। यह भाजपा की सोची- समझी रणनीति है जिसके तहत भाजपा जगह-जगह पर इस तरह का काम करा रही है।

शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की थी हिंसा

आपको बता दे 24 नवंबर को संभाल की शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसा भड़क उठी थी जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अब तक 2750 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही संभल हिंसा को लेकर लगातार समाजवादी पार्टी प्रदेश सरकार और बीजेपी पर हमलावार है। 2 दिन पहले सपा का प्रतिनिधिमंडल संभल जाने वाला था लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें रोक दिया गया।

Read More-संभल जाने पर अड़ी सपा-कांग्रेस, पुलिस ने लगाई रोक,राम गोपाल बोले-‘पाप छुपाने की कोशिश…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts