Sunday, November 9, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि,कहा- समाज के पुनर्निर्माण में बाबूजी का अविस्मरणी योगदान

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया है। कल्याण सिंह का जन्म 1932 में अलीगढ़ के एक छोटे से गांव में आज ही के दिन सामान्य किसान परिवार में हुआ था। कल्याण सिंह ने उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सामान्य शाखा से लेकर आगे के कार्यक्रमों के माध्यम से खुद को राष्ट्रभक्ति के सांचे में ढाला था। कल्याण सिंह की जयंती पर सीएम योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पोस्ट लिखा और कहा,”उत्तर प्रदेश में सुशासन के संस्थापक, श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ का समाज के पुनर्निर्माण में अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने (कल्याण सिंह) अपने जीवन का एक-एक क्षण समाज व राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया था। सेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय हेतु सदैव समर्पित रहे पद्म विभूषण श्रद्धेय ‘बाबूजी’ की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भी हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जंयत पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आज बाबूजी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी विरासत हमारे साथ है। बाबूजी कभी जिस बेसिक शिक्षा के स्कूल में पढ़े थे, आज उनका ग्रांड सन उस विभाग के मंत्री के रूप में शिक्षा को नई दिशा दे रहा है।

READ MORE-पोरबंदर एयरपोर्ट पर हुआ बड़ा हादसा! क्रैश हुआ कोस्टगार्ड हेलीकॉप्टर, तीन की मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles