Sunday, November 9, 2025

बिहार चुनाव 2025: क्या पलट जाएगा सत्ता का खेल? सर्वे में NDA को चौंकाने वाली बढ़त!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर MATRIZE-IANS के ताजा ओपिनियन पोल ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। सर्वे में यह साफ इशारा मिल रहा है कि राज्य में  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक बार फिर सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। सर्वे के अनुसार, NDA को 150 से 160 सीटों तक मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 70 से 80 सीटों पर सिमटता बताया गया है। अन्य दलों के खाते में 9 से 12 सीटें जा सकती हैं। यह सर्वे 18 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच किया गया, जिसमें 46,862 लोगों की राय शामिल की गई।

भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जेडीयू को भी फायदा… महागठबंधन को तगड़ा झटका

इस ओपिनियन पोल की सबसे बड़ी बात यह रही कि NDA के अंदर भी भाजपा का पलड़ा सबसे भारी दिखा। बीजेपी को 80-85 सीटों तक का अनुमान जताया गया है। नीतीश कुमार की जेडीयू को 60-65 सीटों तक का फायदा मिल सकता है। इसके अलावा NDA के अन्य घटक — हम (HAM) को 3-6 सीटें, LJP (रामविलास) को 4-6 सीटें और RLJP को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं दूसरी ओर, महागठबंधन के मुख्य दल RJD को 60-65 सीटें, कांग्रेस को 7-10 सीटें, और CPI-ML को 6-9 सीटें मिलती दिख रही हैं। वाम दलों और छोटे दलों को 1-4 सीटों तक सिमटता दिखाया गया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि बिहार में दो चरणों में मतदान होगा— पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को। कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी और नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है। दूसरे चरण की अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी।

READ MORE-OTT की रेस में कौन बना किंग? ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने मारी बाजी या ‘महावतार नरसिम्हा’ ने किया तहलका!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles