Saturday, July 27, 2024

एक्शन की धमाकेदार डोज लेकर आए Tiger Shroff, रिलीज हुआ गणपथ का धांसू टीजर

Ganapath Teaser: बॉलीवुड के फेमस एक्टर टाइगर श्रॉफ हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं। टाइगर श्रॉफ के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म गणपथ के टीजर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि आज गणपथ फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। गणपथ के टीजर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद आज इस फिल्म का टीजर लोगों के सामने रिलीज कर दिया गया है।

रिलीज हुआ गणपथ का टीजर

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म गणपथ का टीजर रिलीज कर दिया है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ का टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। टाइगर श्रॉफ गणपथ फिल्म में दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा बॉलीवुड की अभिनेत्री कृति सेनन भी एक्शन अवतार में देखी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ के धांसू टीजर पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ के अलावा गणपथ फिल्म में बॉलीवुड की बिग बी कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन की नजर आएंगे। गणपथ फिल्म में अमिताभ बच्चन का अनोखा अवतार फैंस को देखने को मिला है। बॉलीवुड की अभिनेत्री कृति सेनन और फेमस अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपति 20 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।

Read More-परिणीति-राघव की हल्दी सेरिमनी का वीडियो आया सामने, रेड आउटफिट में खूबसूरत दिख रही थी दुल्हन

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles