Wednesday, December 6, 2023

फिर से पर्दे पर राज करने आ रहे अल्लू अर्जुन, इस दिन रिलीज होगी ‘पुष्पा 2’

Pushpa 2: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने सिनेमा घरों में धमाल मचा दिया था अभी हाल ही में अल्लू अर्जुन को पुष्पा फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट देखने को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल की सबसे बहू प्रतीक्षित फिल्म पुष्पा 2 द रूल के रिलीज डेट का आखिरकार अनाउंसमेंट हो ही गया। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट करते हुए एक ऑफिशल पोस्टर जारी किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ साल 2024 में 15 अगस्त को रिलीज होगी। अल्लू अर्जुन अपने फैंस के साथ ‘पुष्पा 2’ शूटिंग की तस्वीरें शेयर किया करते हैं। पुष्पा 2 के पूरे भारत के सिनेमाघर में आने वाले दर्शकों को इंतजार है। आपको बता दे अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने अपने डायलॉग से सभी का दिल जीत लिया था। आज भी इस फिल्म के डायलॉग पूरे देश में फेमस है। पुष्पा 2- द रूल दुनिया भर में कई भाषाओं में सिनेमा स्क्रीन पर रिलीज होगी।

रश्मिका और अल्लू अर्जुन फिर आएंगे नजर

आपको बता दे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदांना फिर से पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। रश्मिका मंडाना और अल्लू अर्जुन की जोड़ी को ‘पुष्पा’ में काफी पसंद किया गया था। मेस्ट्रो सुकुमार द्वारा निर्देशित माइथी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदांना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में है।

Read More-उर्फी जावेद ने फिर मचाया बवाल! ऐसे कपड़े पहन सड़क पर निकली एक्ट्रेस देखकर उड़ गए लोगों के होश

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles