Homeदेशतेज प्रताप की पार्टी में अचानक इस महिला की एंट्री, कौन हैं...

तेज प्रताप की पार्टी में अचानक इस महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया सिंह वत्स जिस पर JJD ने जताया बड़ा भरोसा?

तेज प्रताप यादव ने प्रिया सिंह वत्स को जनशक्ति जनता दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। जानिए कौन हैं प्रिया सिंह वत्स और किन राजनीतिक दलों से जुड़ा रहा है उनका सफर।

-

बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) ने एक अहम नियुक्ति की है। पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने 7 सितंबर 2026 को प्रिया सिंह वत्स को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। इस घोषणा के बाद प्रिया सिंह वत्स को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल यह है कि आखिर तेज प्रताप यादव ने उन्हें इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्यों दी? पार्टी की ओर से कहा गया है कि उनके संगठनात्मक अनुभव, बोलने की क्षमता और पार्टी की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।

कई राजनीतिक दलों से जुड़ा रहा है सफर

प्रिया सिंह वत्स का राजनीतिक सफर किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं रहा है। वह मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा श्री राजपूत करणी सेना में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। राजनीति के साथ वह सामाजिक गतिविधियों, डिजिटल कंटेंट और आर्ट क्रिएशन से भी जुड़ी रही हैं। अलग-अलग राजनीतिक संगठनों के साथ काम करने के कारण उन्हें बिहार की राजनीति और सामाजिक मुद्दों की अच्छी समझ रखने वाली नेता के तौर पर देखा जाता है।

सामाजिक मुद्दों पर भी रही हैं मुखर

प्रिया सिंह वत्स सामाजिक न्याय से जुड़े मामलों को लेकर भी सक्रिय रही हैं। हाल में भोजपुर के बिलौटी गांव में युवक भरत तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद वह उनके परिवार से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने परिजनों को मदद का भरोसा दिया था। इसके अलावा पटना के बंटी यादव हत्याकांड में भी वह पीड़ित परिवार के समर्थन में दिखाई दी थीं और न्याय की मांग उठाई थी। यही वजह है कि उनकी पहचान सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रही है।

RJD और कांग्रेस नेताओं के साथ भी नजर आईं

प्रिया सिंह वत्स की राजनीतिक सक्रियता के दौरान उनकी तस्वीरें RJD कार्यालय और तेजस्वी यादव के साथ मंच पर भी सामने आती रही हैं। कांग्रेस नेताओं और श्याम रजक के साथ भी उनकी मौजूदगी देखी गई है। VIP में रहते हुए उन्होंने प्रशांत किशोर की पार्टी को लेकर भी कई मुखर बयान दिए थे। अब तेज प्रताप यादव की JJD में राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। तेज प्रताप ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि प्रिया सिंह वत्स पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा देने में योगदान करेंगी। अब देखना होगा कि JJD के विस्तार और बिहार की राजनीति में वह किस तरह अपनी नई भूमिका निभाती हैं।

Read more-युद्ध के बीच सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम भी घटेंगे? जानिए पूरा गणित

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts