Seema Haider News: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) ने पति सचिन मीणा और बच्चों के साथ 15 अगस्त का जश्न मनाया। परिवार ने घर की छत पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान सीमा ने भारत के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया और पाकिस्तान के नेताओं पर भी निशाना साधा।
परिवार संग मनाया आजादी का जश्न
सीमा हैदर (Seema Haider) ने इस बार भी अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सीमा के साथ उनके पति सचिन मीणा और चार बच्चे नजर आए। परिवार ने घर की छत पर तिरंगा लगाया और इसके बाद सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। बच्चों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सीमा ने भी ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। बताया गया कि परिवार 14 अगस्त से ही 15 अगस्त की तैयारियों में जुटा था। सीमा बच्चों के लिए कपड़े, झंडे और दूसरी जरूरी चीजें खरीदती भी नजर आईं।
View this post on Instagram
पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीमा हैदर (Seema Haider) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी नजर में अगर कोई हीरो है तो वह पीएम मोदी और सीएम योगी हैं। सीमा ने दावा किया कि दोनों नेताओं ने देश के लिए काफी काम किया है। उन्होंने अपने क्षेत्र के विधायक का भी जिक्र किया और विकास कार्यों को लेकर उनकी प्रशंसा की। सीमा के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है और लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
पाकिस्तानी नेताओं पर लगाया बड़ा आरोप
सीमा हैदर (Seema Haider) ने पाकिस्तान के नेताओं को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां के नेता अपनी और अपने परिवार की चिंता करते थे और आम जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं देते थे। इसके उलट उन्होंने भारत में खुद को सुरक्षित और खुश बताया। सीमा ने कहा कि वह और उनके बच्चे भारत में रहकर स्वतंत्रता दिवस मना पा रहे हैं, इसे वह अपने लिए सौभाग्य मानती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत और हिंदू धर्म से प्रेम है।
‘आई लव माई इंडिया’ कहकर जताया गर्व
सीमा हैदर (Seema Haider) ने बताया कि वह भारत में चौथी बार स्वतंत्रता दिवस मना रही हैं। उन्होंने खुद को और अपने बच्चों को खुशकिस्मत बताया कि वे भारत में हैं। सीमा ने कहा कि वह गर्व के साथ भारत से अपने लगाव की बात कहती हैं। वहीं सचिन मीणा ने भी अपने पूरे परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। परिवार के इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सीमा हैदर (Seema Haider) एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।
Read More-TMC कार्यालय में फंदे से लटका मिला पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप
