HomeदेशRCB के प्रोग्राम को स्थगित करना चाहती थी पुलिस, बेंगलुरु भगदड़ के...

RCB के प्रोग्राम को स्थगित करना चाहती थी पुलिस, बेंगलुरु भगदड़ के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न में हुई भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के जश्न को देखने के लिए बेंगलुरु के स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी

-

Bangaluru Stampede: 3 जून को हुए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। आरसीबी का आईपीएल 2025 के चैंपियन बनने के बाद आरसीबी के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में जीत के जश्न के लिए आयोजन किया था। लेकिन आरसीबी के जीत का जश्न मातम में बदल गया है और भगदड़ समझने के कारण 11 लोगों को जान करवानी पड़ी है।

भगदड़ के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न में हुई भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के जश्न को देखने के लिए बेंगलुरु के स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई थी जिसे पुलिस काबू करने में नाकाम रही और अफरातफरी मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई। भगदड़ के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसमें बताया गया है कि बैंगलोर पुलिस आरसीबी के इस आयोजन को स्थगित करना चाहती थी बेंगलुरु पुलिस की तरफ से सरकार और आरसीबी के मैनेजमेंट से अपील भी की गई थी और रविवार के दिन इस आयोजन की बात कही गई थी।

आयोजन टालना चाहती थी पुलिस

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी ने बताया “हमने सरकार के साथ आरसीबी फ्रेंचाइजी को भी समझाने की कोशिश की थी कि इस आयोजन को टाला जाए। हमने उन्हें सलाह दी थी कि ये प्रोग्राम रविवार को आयोजित किया जाए, जब फैंस की भावनाएं थोड़ी शांत हो जाएगी। हमने उनसे ये भी कहा कि कोई जुलूस न निकालकर एक जगह पर व्यवस्थित तरीके से इस प्रोग्राम का आयोजन किया जाए। खिलाड़ियों को स्टेडियम में लाए और वहीं पर पूरा प्रोग्राम किया जाए।”

Read More-‘कोई भी जश्न जीवन से ज्यादा नहीं…’ बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर सोनू सूद ने व्यक्त किया दुख

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts