Sunday, November 9, 2025

Z+ सुरक्षा में सेंध! राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान हेलीपैड धंसा, बाल-बाल बची जान

केरल के पथानामथिट्टा ज़िले में बुधवार (22 अक्टूबर) को उस समय हड़कंप मच गया जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलिकॉप्टर लैंडिंग के वक्त अचानक हेलीपैड पर धंस गया। राष्ट्रपति सबरीमाला मंदिर की यात्रा पर थीं और उनके लिए विशेष रूप से तैयार किए गए हेलीपैड पर यह हादसा हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि जैसे ही हेलिकॉप्टर ज़मीन पर टच करता है, उसके पहिए सीधे कच्चे कंक्रीट में धंस जाते हैं। हालाँकि राहत की बात यह रही कि इस पूरी घटना में किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन इस चूक ने देश की सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हेलीपैड निर्माण में घोर लापरवाही

निर्माण रात में हुआ, सूखने तक का समय भी नहीं दिया
सूत्रों के अनुसार, सबरीमाला में जिस हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, उसका निर्माण महज कुछ घंटों पहले ही किया गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार (21 अक्टूबर) की शाम को हेलीपैड बनाने का फैसला लिया गया और रातों-रात काम शुरू कर दिया गया। कॉन्क्रीट और सीमेंट का मिक्सचर सुबह तक डाला गया, लेकिन उसे सूखने का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। बावजूद इसके, राष्ट्रपति का कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया और हेलिकॉप्टर को वहीं उतारने का आदेश दिया गया। इससे यह साफ़ जाहिर होता है कि सुरक्षा से जुड़ी बुनियादी मानकों की अनदेखी की गई।

पहले से दी गई चेतावनी को किया गया नजरअंदाज

राज्य खुफिया विभाग ने पहले ही जारी की थी चेतावनी
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि राज्य खुफिया विभाग ने पहले ही इस हेलीपैड को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग ने स्पष्ट किया था कि हेलीपैड का कंक्रीट पूरी तरह से सूखा नहीं है और यह लैंडिंग के लिए सुरक्षित नहीं है। इसके बावजूद, न तो वैकल्पिक हेलीपैड की व्यवस्था की गई और न ही लैंडिंग को रोका गया। पायलटों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोखिम उठाते हुए लैंडिंग करवाई, जो कि सुरक्षा प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है। अब यह मामला उच्च स्तर पर जांच के घेरे में आ गया है और ज़िम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Read more-रिजवान का झंडा या कप्तानी? ड्रेसिंग रूम में गूंजा इस्लामिक कल्चर विवाद, शाहीन के हाथ आई कमान!

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,000,000FansLike
55,600FollowersFollow
500,000SubscribersSubscribe

Latest Articles