Donald Trump News: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में उस समय हलचल मच गई, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को ले जा रहा मरीन वन हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान एक-दूसरे के काफी करीब पहुंच गए। घटना के बाद यह सवाल उठने लगे कि क्या बड़ा हवाई हादसा टल गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों विमानों के बीच सुरक्षित दूरी तय नियमों से कम रह गई थी। हालांकि व्हाइट हाउस ने साफ कहा है कि इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) किसी भी समय खतरे में नहीं थे। फिर भी इस घटना को गंभीर मानते हुए अमेरिकी एजेंसियों ने इसकी जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर ऐसी स्थिति कैसे बनी।
जांच में जुटीं एजेंसियां, क्या हुई थी चूक?
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय मरीन वन हेलीकॉप्टर और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच संपर्क में कुछ गड़बड़ी हुई थी। इसी दौरान पास से एक कमर्शियल यात्री विमान भी उड़ान भर रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों विमानों के बीच की दूरी करीब एक मील रह गई थी, जबकि सुरक्षा नियमों के अनुसार कम से कम 1.5 मील की दूरी होना जरूरी माना जाता है। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं किसी स्तर पर तकनीकी या मानवीय गलती तो नहीं हुई।
NEW: STATter911 video showing a jet departing Runway 1 at DCA as the helicopter with President Trump was over East Potomac Park heading toward Joint Base Andrews. As @WSJ reports, the normal procedure of stopping commercial flights at Reagan National did not occur this afternoon… https://t.co/l3qGgDvXfa pic.twitter.com/lj4K19818w
— Dave Statter (@STATter911) August 5, 2026
व्हाइट हाउस ने कहा- राष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित थे
घटना के बाद व्हाइट हाउस की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सुरक्षा पर किसी भी समय कोई खतरा नहीं था। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने कहा कि मरीन वन उड़ाने वाले पायलट बेहद अनुभवी हैं और उन्होंने पूरी स्थिति को सुरक्षित तरीके से संभाला। वहीं FAA ने भी बताया कि घटना के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल लगातार हेलीकॉप्टर और यात्री विमान के पायलटों के संपर्क में था। अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी समीक्षा की जा रही है और अगर जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो उसके अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुका है बड़ा विमान हादसा
यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब वॉशिंगटन के हवाई क्षेत्र की सुरक्षा पहले से ही चर्चा में रही है। जनवरी 2025 में इसी इलाके के पास एक यात्री विमान और सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर की टक्कर में 67 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद अमेरिकी विमानन एजेंसियों ने सुरक्षा नियम और सख्त कर दिए थे। इसी वजह से इस नई घटना को भी गंभीरता से देखा जा रहा है। फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सुरक्षा नियमों के बावजूद दोनों विमान इतने करीब कैसे पहुंच गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
Read More-अखिलेश यादव ने 2016 में पारित किया था जो बिल, 10 साल बाद उसे योगी सरकार ने किया खत्म, जानें क्यों?
