Ind vs Pak: एशिया कप 2025 का फाइनल अब बस कुछ ही घंटे दूर है और उससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत को लेकर बड़ा बयान देकर रोमांच बढ़ा दिया है। बांग्लादेश को हराकर फाइनल में पहुंची पाकिस्तान टीम के कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम किसी भी हालात में जीतने का माद्दा रखती है और भारत को हराने के लिए तैयार है। इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस के बीच खासी उत्सुकता बढ़ गई है कि क्या रविवार का फाइनल किसी बड़े उलटफेर का गवाह बनेगा।
सलमान बोले- हमारी टीम है स्पेशल
सलमान अली आगा ने मैच के बाद कहा, “हमने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अगर हम इस तरह के मैच जीत सकते हैं तो हम वाकई एक खास टीम हैं। हमारे खिलाड़ियों ने हर विभाग में कमाल दिखाया है। हालांकि, हमें पता है कि बैटिंग में सुधार की जरूरत है और हम उस पर काम कर रहे हैं। फाइनल में हमारी रणनीति बिल्कुल साफ है—हम पूरी ताकत और जुनून के साथ मैदान में उतरेंगे।” सलमान का यह बयान साफ दिखाता है कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ जीत को लेकर कितनी गंभीर है।
भारत के लिए बढ़ी टेंशन?
भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज होता है। इस बार भी फैंस की नजरें दोनों टीमों पर टिकी होंगी। सलमान के बयान से जाहिर है कि पाकिस्तान फाइनल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता। दूसरी तरफ, भारतीय टीम भी शानदार फॉर्म में है और वह अपने खिलाड़ियों के दम पर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। ऐसे में रविवार को होने वाला यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा होगा और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
Read more-अमेरिका से निर्वासित महिला ने झेला अमानवीय बर्ताव, वकील ने बताई दिल दहला देने वाली कहानी
